अमरीकी बंदीगृह ग्वांतानामो बे से एक और सऊदी क़ैदी रिहा हो गया है, इस तरह से इस वर्ष क्यूबा में इस अमरीकी बंदीगृह से आज़ाद होने वाला वह तेरहवां क़ैदी है। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा इस बदनाम जेल को बंद करने के वादे और विश्व समुदाय की ओर से कड़ी निंदा के बावजूद अभी भी इस जेल में 140 से अधिक क़ैदी मौजूद हैं।
पेंटागन ने एक बयान में कहा है कि 12 वर्ष ग्वांतानामो में सलाख़ों के पीछे गुज़ारने के बाद मोहम्मद ज़हरानी को सऊदी अरब वापस भेज दिया गया है।
अगस्त 2002 में अल-ज़हरानी को गिरफ़्तार किया गया था और उस पर अल-क़ायदा से जुड़ने और छापामार कार्यवाहियों की ट्रेनिंग लेने के आरोप लगाए गए थे।
अक्तूबर में अमरीकी सरकार की एक समीक्षा समिति ने ज़हरानी की स्थिति पर पुनर्विचार किया था। जिसके बाद समिति ने पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लेने के वादे के साथ उसकी रिहाई को हरी झंडी दिखा दी थी। समिति ने अपने बयान में कहा था कि अब ज़हरानी अमरीका के लिए ख़तरा उत्पन्न करने की स्थिति में नहीं है।
23 नवंबर 2014 - 10:44
समाचार कोड: 653305
अमरीकी बंदीगृह ग्वांतानामो बे से एक और सऊदी क़ैदी रिहा हो गया है, इस तरह से इस वर्ष क्यूबा में इस अमरीकी बंदीगृह से आज़ाद होने वाला वह तेरहवां क़ैदी है।